Skip to content

Breaking News : पंजाब के होशियारपुर में हथियारों के बल पर आढ़ती का अपहरण , दो करोड़ की मांगी फिरौती

vegetable-vendor-abduction-in-hoshiarpur
vegetable-vendor-abduction-in-hoshiarpur
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] होशियारपुर : पंजाब होशियारपुर से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रहीमपुर सब्जी मंडी के आढ़ती का सोमवार की सुबह करीब 5 बजे कार सवार लोगों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। वहीँ आढ़ती की पहचान मै. जयपाल एंड राजन फ्रूट कंपनी के मालिक राजन कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय की बताई जा रही है जब आढ़ती जयपाल का बेटा राजन अपनी गाड़ी में हर रोज की तरह सुबह मंडी जा रहा था। और जब वह दुकान के नजदीक पहुंचा तो अचानक एक कार उनके पास आकर रुकी। और उसमें आये चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। मिली जानकारी अनुसार वे राजन को कार समेत अपने किडनैप कर अपने साथ ले गए। [metaslider id="1461"] वहीँ मिली जानकारी अनुसार आरोपितों ने आढ़ती के परिजनों से फ़ोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी हैं। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस व एसएसपी होशियारपुर अवनीत कौंडल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और पुलिस ने इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।