Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जालंधर में 101 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु रविदास चेयर स्थापित करने की घोषणा

Punjab CM announces setting up of Shri Guru Ravidas Chair in 101 acres of land in Jalandhar
Punjab CM announces setting up of Shri Guru Ravidas Chair in 101 acres of land in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से आज गुरु रविदास जी के जीवन, फलसफे और शिक्षाओं के प्रसार के लिए 101 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु रविदास चेयर स्थापित करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, विधायक जूनियर अवतार हेनरी, विधायक रजिंदर बेरी,विधायक सुशील रिंकू,विधायक प्रगट सिंह,पार्षद पति सनिल बाहरी,कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह बाठ, के साथ डेरा सच्चखंड बल्लां में माथा टेकने के लिए आए थे, उन्होंने कहा कि डेरे के साथ लगती ज़मीन में चेयर स्थापित की जायेगी और डेरे की तरफ से ही इसका प्रबंधन किया जायेगा।   उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आने वाले दस वर्षों के लिए चेयर के संचालन और रख-रखाव को विश्वसनीय बनाया जायेगा। चन्नी ने आशा प्रकट की कि यह अति आधुनिक चेयर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और फलसफे पर विशाल खोज केंद्र के तौर पर उभरेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी तरफ से गुरूवार को कपूरथला में बाबा साहिब डा. बी. आर. अम्बेदकर को समर्पित अजायब घर का भी नींव पत्थर रखा जायेगा। इसी तरह राज्य में बाबा साहिब के नाम पर एक मैनेजमेंट कालेज भी स्थापित किया जायेगा। चन्नी ने कहा कि लोगों को उच्च शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनको पदभार संभालने के बाद इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह धरती श्री गुरु रविदास महाराज जी के लाखों पैरोकारों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही है, जिन्होंने समूची मानवता को समानतावादी समाज का पाठ पढ़ाया। चन्नी ने यह भी कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करके उनके मन को बहुत शांति मिली है। मुख्यमंत्री ने डेरे की तरफ से लोगों की सामाजिक और आर्थिक कल्याण में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को श्री गुरू रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और फलसफे के साथ जोड़ने के अलावा डेरा समाज के जरूरतमंद और गरीब वर्ग को उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है।   चन्नी ने डेरे की तरफ से लोगों के कल्याण के लिए दीं जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की। इससे पहले जालंधर से लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री का डेरे में पहुँचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डेरा प्रमुख बाबा निरंजन दास की तरफ से मुख्यमंत्री को शॉल और सिरोपा भेंट किया गया। [metaslider id="711"]