पंजाब सरकार ने विनी महाजन को चीफ सेक्रेटरी पद से हटाया , अनिरुद्ध तिवारी बने पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पंजाब में CM चरणजीत सिंह चन्नी की नई बनी सरकार ने अफसरों के तबादले करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विनी महाजन को चीफ सेक्रेटरी के पद से हटा दिया गया है । वहीँ उनकी जगह अब अनिरुद्ध तिवारी पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे। मुख्यमंत्री ने इस बारे में फैसला लेते हुए आदेश दे दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसके बाद अब जल्द ही DGP दिनकर गुप्ता को भी बदला जा सकता है। आपको बता दे कि अनिरुद्ध तिवारी 1990 बैच के IAS अफसर हैं। बताया जाता है कि वह स्वभाव के नरम, और तेज तर्रार अफसर हैं। वहीँ इसके अलावा उन्हें परसोनल डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और विजिलेंस का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
[metaslider id="9199"]