Skip to content

केजरीवाल ने किया बड़ा एलान- कहा आप पार्टी पंजाब के लाेगाें काे देगी मुफ्त इलाज की गारंटी

Kejriwal made a big announcement- said AAP will guarantee free treatment to the people of Punjab
Kejriwal made a big announcement- said AAP will guarantee free treatment to the people of Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। यहाँ लुधियाना पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी पंजाब की जनता काे मुफ्त एवं अच्छे इलाज देने की गारंटी देगी। यहां उनके साथ प्रेस कांफ्रेंस में भगवंत मान, जरनैल सिंह, कुंवर विजय प्रताप व राघव चड्डा भी माैजूद थे। [metaslider id="9199"] वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में तो सरकार का तमाशा बना दिया गया है। उन्होंने कहा यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। केजरीवाल ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह इतनी है कि सरकार गायब हो गई है। तो ऐसे में परेशान लोग अपनी समस्या कहां लेकर जाएं। उन्होंने कहा पंजाब में जहाँ लोगों को प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं वहीँ दूसरी और सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं है। इसके अलावा मरीजाें काे दवाईयां नहीं मिल रही है। केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी का पहला मकसद पंजाब में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज देना है। इसके बाद दूसरा सभी दवाइयां के टेस्ट इलाज व ऑपरेशन मुफ्त होगा। वहीँ केजरीवाल ने कहा मोहल्ला क्लीनिक पंजाब के हर गांव में खोले जाएंगे,16 हजार क्लिनिक खोले जाएंगे। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज पंजाब सरकार कराएगी। [metaslider id="1461"]