Skip to content

जालंधर के संतोखपुरा में युवकों की दबंगई , पहले दोस्त को बहाने से बुलाया और फिर कर दी बेहरहमी से पिटाई , बाइक को भी लगाई आग

Bullying of youth in Santokhpura, Jalandhar, first called a friend on the pretext and then brutally beat him up, set the bike on fire
Bullying of youth in Santokhpura, Jalandhar, first called a friend on the pretext and then brutally beat him up, set the bike on fire
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के संतोखपूरा में युवकों की दबंगई देखने को मिली है। जानकारी मिली है कि यहां संतोखपुरा निवासी संदीप सिंह को वीरवार सुबह उसके दोस्त ने उसे किसी काम के बहाने से संतोखपुरा ग्राउंड के पास मिलने को बुलाया । लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। और इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीँ मौके पर पहुंचे उसके स्वजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इस दौरान उसकी स्प्लेंडर बाइक मौके पर ही रह गई थी , जिसे दबंगों ने आग लगा दी। वहीँ इसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। [metaslider id="9199"]