केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिलने उनके आवास पर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें हुई तेज़
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाक़ात की । वहां अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दे कि यहाँ दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। वहीँ सूत्रों की जानकारी अनुसार कैप्टन अमरिंदर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी मिली है कि वे इसके अलावा कांग्रेस के जी-23 नेताओं से भी मिल सकते हैं। आपको बता दे कि कैप्â€टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा था कि वह कल कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। ऐसे में उनकी अमित शाह से मुलाकात से पंजाब की राजनीति में भूचाल सा आ गया है और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गयी हैं। वहीँ ये भी माना जा रहा है कि कैप्â€टन किसान आंदोलन मामले का समाधान कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।