Skip to content

जालंधर में एक और युवती को स्क्रब टायफस ने लिया अपनी चपेट में, पीजीआइ चंडीगढ़ में करवाया गया भर्ती

Scrub typhus caught another girl in Jalandhar, got admitted in PGI Chandigarh
Scrub typhus caught another girl in Jalandhar, got admitted in PGI Chandigarh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में कोरोना, डेंगू व स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टायफस का भी खतरा मंडराने लगा हैं। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को जालंधर की एक युवती को स्क्रब टायफस होने की पुष्टि हुई है । प्राप्त जानकारी मुताबिक उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। वहीँ अब सेहत विभाग की टीम उसके घर जाकर सर्वे करेगी। मिली जानकरी अनुसार जिले में स्क्रब टायफस के कुल मरीजों की संख्या चार हो गई है, वहीँ पिछले करीब दो माह के दौरान जिले के निजी अस्पतालों में 15 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। इससे जालंधर के एक मरीज की मौत भी हुई है। बता दे कि इनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा जिला होशियारपुर के मरीज शामिल थे। [metaslider id="9199"]