Skip to content

नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह का मेला 19 अगस्त से होगा शुरू , मेले में आने वाले श्रदालुओं को इन नियमों की करनी होगी पालना

Dera Baba Murad Shah's annual fair in Nakodar begins from today
Dera Baba Murad Shah's annual fair in Nakodar begins from today
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के नकोदर में प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में दो दिवसीय मेला 19 अगस्त से शुरू हो रहा है । मेले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार प्रबंधको ने बुजुर्ग और बच्चों को ऑनलाइन ही मेला देखने की अपील की है। डेरे के ऑफिशियल चैनलों पर मेले के सीधा प्रसारण का प्रबंध किया गया है । श्रदालुओं को मेले में एंट्री के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ लाना जरुरी होगा । आपको बता दे पिछले साल कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं के लिए डेरा नही खोला गया था। तब लोगों ने ऑनलाइन ही मेले का आनंद लिया था। इसके अलावा श्रद्धालुओं से मेले के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसंग और सैनिटाइजर साथ रखने की भी अपील की गयी है। [metaslider id="1461"] सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस भी मुस्तैद हो गयी है , वहीँ जालंधर रुरल पुलिस के SSP नवीन सिंगला ने डेरे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार 61वें उर्स जोड़ मेले के पहले दिन यानी 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे झंडे की रस्म अदा होगी। और रात 8 बजे से कव्वालियों का कार्यक्रम शुरू होगा। मेले में पंजाब के मशहूर कव्वाल हिस्सा लेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट के चेयरमैन व मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान कार्यक्रम पेश करेंगे। [metaslider id="5345"]