Skip to content

महंगाई की मार , रसोई गैस सिलिंडर के दाम फिर से बढ़े

Another blow of inflation to the common people, the price of gas cylinder increased by Rs 102
Another blow of inflation to the common people, the price of gas cylinder increased by Rs 102
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : महंगाई की एक और मार आपकी जेब पर पड़ने वाली है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम फिर से बढ़ गए है। जैसे कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। और हर राज्य में टैक्स भी अलग-अलग होता है जिसके हिसाब से LPG सिलिंडर के दामों में भी अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के LPG रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। [metaslider id="1461"] वहीँ अगर बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर की कीमत 834.50 रुपये से बढ़कर अब 859.50 रुपये हो गई है। इसके आलावा कोलकाता में इसकी कीमत 861 रुपये से बढ़कर 886 रुपये हो गई है, और मुंबई में यह 834.50 रुपये से बढ़कर 859.50 रुपये का व चेन्नई में 850.50 रुपये से बढ़कर 875.50 रुपये का हो गया है।  वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 1618 रुपये हो गई है। जिक्रयोग है कि पिछले एक साल में अब तक LPG गैस की कीमत 265.50 रुपये बढ़ चुकी है। [metaslider id="9199"]