Skip to content

PM नरेन्द्र मोदी आज करेंगे जलियांवाला बाग के नए परिसर का वर्चुअल उद्घाटन ,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PM Narendra Modi will do virtual inauguration of the new campus of Jallianwala Bagh today, tight security arrangements
PM Narendra Modi will do virtual inauguration of the new campus of Jallianwala Bagh today, tight security arrangements
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] अमृतसर : PM नरेन्द्र मोदी आज जलियांवाला बाग में हुए सौंदर्यीकरण का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीँ इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अलावा केंद्रीय मंत्री भी जुड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्वेत मलिक को कार्यक्रम में मौके पर पहुंचना था, लेकिन यहाँ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम रद कर दिया है। अब वह भी वर्चुअल तरीके से ही कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वहां जलियांवाला बाग के इर्द गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीँ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। [metaslider id="1461"] वहां कार्यक्रम के विरोध के लिए किसान संगठन सुबह से ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने जलियांवाला बाग की ओर बढ़ने की कोशिश की , लेकिन पुलिस ने उन्हें रस्ते में ही रोक दिया। वहीँ किसानों ने जलियांवाला बाग जाने वाली सभी रास्तों को बंद कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि इस कार्यक्रम में किसी भी भाजपा नेता को जाने नहीं दिया जाएगा। आपको बता दे कि 20 करोड़ की लागत से जलियांवाला बाग का सौंदर्यीकरण किया गया है। वहीँ उद्घाटन के बाद लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा। वहीँ शाम को जलियांवाला बाग जगमगा उठेगा। जिक्रयोग है कि अब शहीद स्थली की आभा देखते ही बनेगी। [metaslider id="9199"]