Skip to content

बॉलीवुड सिंगर व रैपर हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार , कहा कोई भी कानून से ऊपर नहीं है

Court reprimands Bollywood singer and rapper Honey Singh, says no one is above the law
Court reprimands Bollywood singer and rapper Honey Singh, says no one is above the law
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : आपको बता दे कि बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था। वहीँ अब इस केस की सुनवाई चल रही है लेकिन हनी सिंह लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। [metaslider id="1461"] वहीँ हनी सिंह के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। लेकिन दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई है। वहीँ मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने ने कहा यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।' अब कोर्ट ने 3 सितंबर को हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है। [metaslider id="9199"]