ओलिंपिक से पंजाब लौटे हाकी खिलाड़ियों का अमृतसर में भव्य स्वागत, SGPC ने दिया एक करोड़ के इनाम का चेक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर : ओलिंपिक से पंजाब लौटी हाकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत हुआ । हाकी टीम के स्वागत में एसजीपीसी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। वहां SGPC ने हाकी टीम को ईनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक दिया गया । वहां अमृतसर एयरपोर्ट पर सबसे पहले एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अशोक सिंह, आरपी सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर व रीना खोखर के साथ भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह व अन्य खिलाड़ियों को फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
[metaslider id="1461"]
इसके अलावावा जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी और विधायक परगट सिंह, विधायक सुनील दत्ती, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, जिला परिषद के चेयरमैन दिलराज सरकारिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। हाकी टीम के यहाँ पहुंचने पर टीम के स्वागत में लोगों की भीड़ भी उमड़ी थी।टीम के स्वागत में ढोल और भगड़ा टीमें भी पहुंची है। भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए जाएंगे।
[metaslider id="5345"]