Skip to content

जालंधर में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन आफिस में सोना व कैश की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाया-पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर

Police solved the case of theft of gold and cash in Manappuram Gold Loan Office located in Jalandhar - Police Commissioner Gurpreet Bhullar
Police solved the case of theft of gold and cash in Manappuram Gold Loan Office located in Jalandhar - Police Commissioner Gurpreet Bhullar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="1461"] जालंधर : महानगर जालंधर में दिनदहाड़े गनप्वाइंट पर गढ़ा रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन आफिस में सोना व कैश की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।  पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई को गढ़ा स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन आफिस में भारी मात्रा में सोना व 2.34 लाख कैश लूटा गया था। उन्होंने बताया इस मामले में पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर के गांव बिलगाम में रहने वाले प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने ने कहा ये बात भी सामने आयी है कि प्रशांत ने चचेरे भाई दीपक और दूसरे साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था । आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई जाली नंबर की बाइक भी बरामद की गई है। उन्होंने ने कहा गिरोह के बाकी मेंबरों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही बिहार पुलिस से संपर्क साध कर उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है । शुरूआती जांच में पता चला है कि प्रशांत सुल्तानपुर लोधी में राजमिस्त्री व फ्लोर टाइल फिटिंग का काम करता था। वह करीब डेढ़ साल से यहाँ अपने परिवार के साथ रह रहा था। और वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक तीन बाइक व एक कार लेकर 15 जुलाई को प्रशांत के पास पहुंचा था । प्रशांत ने उनके लिए किराए का मकान लिया था जिसमे लूट की साजिश रची गई। [metaslider id="9199"] पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे यह सभी आरोपी मणप्पुरम फाइनेंस की ब्रांच में गए और वहां पूरे स्टाफ को गनप्वाइंट पर लेकर सेफ रूम में बंधक बना लिया। इसके बाद वह सोना व कैश लूटकर भाग निकले। पुलिस इस मांमले की जांच करते-करते सुल्तानपुर लोधी के ज्वाला नगर के उस इलाके में पहुंच गई, जहां आरोपी ठहरे थे। जांच में ये बात भी सामने आयी कि आरोपियों का गढ़शंकर में भी ठिकाना था, जहां लूट के बाद यह कुछ समय के लिए रुके थे। पुलिस ने लूट के बाद प्रशांत को पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर से पकड़ लिया । पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूटे हुए सोने को बाजार में बेचने के बाद प्रशांत को अपना हिस्सा मिलना था। इससे पहले गोल्ड लोन कंपनी से लूटे 2.34 लाख में से उसे 50 हजार रुपए प्रशांत को मिल चुके थे। [metaslider id="711"]