Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  2. Story 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  3. Story 3: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  4. Story 4: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  5. Story 5: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार
  6. Story 6: अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान
  7. Story 7: पंजाब में AAP पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
  8. Story 8: दुबई से लौटे Honey Singh जालंधर में दिनेश औलक के घर भतीजे की मौत का दुःख सांझा करने पहुंचे
  9. Story 9: पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
  10. Story 10: ऑनलाइन Shopping karni पड़ी भारी ! दिवाली ऑफर देख मंगवाई थी LED, Box खोला तो उड़े होश

जालंधर में सुनसान इलाके से युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Found dead body of a young man from a deserted area in Jalandhar, fear of murder
Found dead body of a young man from a deserted area in Jalandhar, fear of murder
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के थाना सदर क्षेत्र के जमशेर चौकी के अंतर्गत पड़ते धर्मपुरा में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब सड़क के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जमशेर चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ मृतक की पहचान हंसराज काकू पुत्र बिल्ला निवासी खांबड़ा के रूप में हुई है, उसकी उम्र 32 साल के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक सोफा बनाने का काम करता था और मंगलवार सुबह अपने किसी दोस्त के साथ घर से बाहर गया था जिसके कुछ देर बाद उसका शव धर्मपुरा प्राथमिक स्कूल के पास सुनसान इलाके में मिला। [metaslider id="1461"] मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पीछे एक जख्म का निशान है जिसके चलते परिजन युवक की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीँ अभी इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि युवक घर से किसके साथ निकला था। और मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता लग सकेगा। [metaslider id="5345"]