ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 31 August 2021

जालंधर में सुनसान इलाके से युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Found dead body of a young man from a deserted area in Jalandhar, fear of murder
Found dead body of a young man from a deserted area in Jalandhar, fear of murder
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के थाना सदर क्षेत्र के जमशेर चौकी के अंतर्गत पड़ते धर्मपुरा में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब सड़क के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जमशेर चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ मृतक की पहचान हंसराज काकू पुत्र बिल्ला निवासी खांबड़ा के रूप में हुई है, उसकी उम्र 32 साल के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक सोफा बनाने का काम करता था और मंगलवार सुबह अपने किसी दोस्त के साथ घर से बाहर गया था जिसके कुछ देर बाद उसका शव धर्मपुरा प्राथमिक स्कूल के पास सुनसान इलाके में मिला। [metaslider id="1461"] मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पीछे एक जख्म का निशान है जिसके चलते परिजन युवक की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीँ अभी इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि युवक घर से किसके साथ निकला था। और मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता लग सकेगा। [metaslider id="5345"]