Skip to content

पंजाब में स्कूल खुलने के बाद लुधियाना के 2 सरकारी स्कूलों में 20 छात्र काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप

Central government issued advisory after the new variant of Corona JN.1 appeared
Central government issued advisory after the new variant of Corona JN.1 appeared
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : पंजाब में स्कूल खुल चुके है, लेकिन लुधियाना के दाे सरकारी स्कूलाें में 20 छात्र काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद सेहत विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीँ चीफ सेक्रेटरी पंजाब की ओर से स्कूलों में रोजाना कोरोना टेस्टिंग करने की बात कही गई है। मिली जानकारी अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल और न्यू सुभाष नगर में 41 विद्यार्थियों के रैपिड टेस्ट किए गए जिनमे एक ही कक्षा के आठ छात्र रैपिड टेस्ट में पाॅजिटिव निकले। प्राप्त जानकारी मुताबिक वहीं दूसरी तरफ सरकारी हाई स्कूल नगर कैलाश नगर 12 छात्र पाॅजिटिव पाए गए। छात्रों के काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद सेहत विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। [metaslider id="1461"]