Skip to content

लुधियाना में पूर्व लेक्चरर ने पत्नी और सास को मारी गोली, फिर जालंधर में पहुँचकर किया युवक का क़त्ल

Former lecturer shot wife and mother-in-law in Ludhiana, then killed the young man after reaching Jalandhar
Former lecturer shot wife and mother-in-law in Ludhiana, then killed the young man after reaching Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नूरमहल : एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर सामने आई है । मिली जानकारी मुताबिक लुधियाना में एक पूर्व लेक्चरर ने पहले पत्नी और फिर सास को गोली मार दी , और यही नहीं इसके बाद वह जालंधर में नूरमहल के खटीक मोहल्ले में पहुंचा और यहाँ घर में घुसकर युवक की हत्या कर दी। आरोपी का नाम जसविंदर सिंह बताया जा रहा है। अस्पताल में पत्नी और सास की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी पहले लुधियाना में किसी कॉलेज में पढ़ाता था। वहीँ मृतक का नाम रोहित और उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना सुबह की है , इलाके में घटना के बाद हड़कंप मच गया। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी अनुसार आरोपित जालंधर में रोहित के घर आया और वारदात को अंजाम दे दिया। डीएसपी नकोदर लखविंदर सिंह नूरमहल के थाना प्रभारी जतिंदर कुमार, एसएसीपी नवीन सिंगला मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा मामले की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [metaslider id="9199"]