Skip to content

जालंधर में दमोरिया पुल से एक व्यक्ति को 8 नशीले टीके व अलग अलग बैंको के 28 ATM कार्ड समेत थाना 3 की पुलिस ने किया अरेस्ट

used-to-withdraw-money-from-peoples-accounts-by-changing-atms-28-cards-of-different-banks-recovered
used-to-withdraw-money-from-peoples-accounts-by-changing-atms-28-cards-of-different-banks-recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले दवाओं के टीके समेत एक युवक को अरेस्ट किया है। वह रेलवे स्टेशन के पास किसी से टीके खरीदते वक्त धरा गया। पूछताछ में पता चला कि वह ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करता है। फिर उनके अकाउंट से रुपए निकलवा अपने लिए टीके खरीदता है। पुलिस ने उसके ठिकाने की तलाशी लेकर अलग-अलग बैंकों के 28 ATM कार्ड बरामद किए हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। ADCP जगजीत सिंह ने बताया कि SI मुकेश कुमार की अगुवाई में ASI सतपाल सिंह की टीम ने दमोरिया पुल पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को काबू किया। उक्त व्यक्ति राजकुमार उर्फ राज निवासी उपकार नगर की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो तरह की नशीली दवाओ के 8 टीके मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया। [metaslider id="1461"] पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ATM कार्ड बदलकर जालसाजी करता है। वह ATM पर चला जाता है और अगर किसी को रुपए निकालने नहीं आते या कोई दिक्कत आती है तो मदद के लिए जाता है। फिर उनका कार्ड लेकर अपने सामने कोड भरवाता है और फिर कार्ड बदलकर पकड़ा देता है। फिर वह किसी और ATM से रुपए निकलवाता है। पुलिस ने उससे अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड बरामद कर लिए . [metaslider id="9199"]     source link