Skip to content

जालंधर में गुरुद्वारा तल्हन साहिब में पाठी ने दिमागी कमज़ोर युवक से किया कुकर्म , पुलिस ने किया अरेस्ट

At Gurdwara Talhan Sahib in Jalandhar, the student committed misbehavior with a mentally challenged youth, the police arrested
At Gurdwara Talhan Sahib in Jalandhar, the student committed misbehavior with a mentally challenged youth, the police arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में मशहूर गुरुद्वारा बाबा निहाल सिंह तल्हन में 52 साल का पाठी 22 साल के युवक से वहां मिली रिहायश में कुकर्म करता रहा। सूत्रों की जानकारी के अनुसार युवक दिमागी तौर पर कमजोर है और गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए जाता था। जब युवक ने अपने पिता को इसके बारे में बताया तो पूरा मामला उजागर हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत धार्मिक स्थल पर गलत काम करने के आरोप में धार्मिक भावनाएं आहत करने व कुकर्म का केस दर्ज कर पाठी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, इसका पता चलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत आरोपी पाठी की सेवाएं समाप्त कर उसे वहां से निकाल दिया है। [metaslider id="1461"] पतारा इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा 22 साल का है, लेकिन दिमागी तौर पर कमजोर होने की वजह से वह ऊंचा सुनता है। वह साफ बोल भी नहीं पाता।हालांकि वह बचपन से उसे सुनते आ रहे हैं, इसलिए वो बेटे की बात को समझ जाते हैं। उसके बेटे ने उन्हें बताया कि उसके साथ कुकर्म किया गया है। यह एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार हो चुका है। थाना पतारा की पुलिस ने बताया कि आरोपी पाठी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं, युवक का भी मेडिकल कराया जा रहा है , ताकि केस के साथ सबूत जोड़े जा सकें। [metaslider id="9199"]     source link