Skip to content

जालंधर के श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारे में चोरों ने गुल्लक तोड़ 50 हजार की नगदी चराई

theft-in-donation-pot-of-jalandhar-gurudwara-sri-ravidas-maharaj
theft-in-donation-pot-of-jalandhar-gurudwara-sri-ravidas-maharaj
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल इलाके में चोर कुछ इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि वे अब गुरुद्वारों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया शुक्रवार देर रात बस्ती पीर दाद स्थित श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारे में। यहां चोर गुरुद्वारे मे रखे गुल्लक से करीब 50 से 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। घटना की जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। [metaslider id="711"] मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि चोरों का कुछ पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [metaslider id="1461"]     source link