नर्सिंग कॉलेज की छात्रा छत पर पति से फ़ोन पर कर रही थी बात , अचानक पैर फिसलने से गिरी नीचे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
गया (बिहार ) : बिहार के गया में देर रात अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा हॉस्टल की छत से अचानक नीचे गिर गई।Â इस घटना के बाद कॉलेज में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की हालत गंभीर होने के बाद देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार , छात्रा हॉस्टल की छत पर रात करीब 11 बजे अपनेÂ पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ ।Â हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा खुदकुशी करना चाह रही थी, या फिर पैर फिसलने से यह दुर्घटना हुई।
[metaslider id="1461"]
उधर नर्सिंग छात्रावास की प्रभारी अमिता कुमारी ने कहा कि 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे की ये घटना है। अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जब वह मौके पर पहुंची, तो वहां बबिता खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Â
[metaslider id="9199"]
source link