ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 July 2021

नर्सिंग कॉलेज की छात्रा छत पर पति से फ़ोन पर कर रही थी बात , अचानक पैर फिसलने से गिरी नीचे

Nursing college student was talking to her husband on the phone on the terrace, suddenly fell down due to slipping feet
Nursing college student was talking to her husband on the phone on the terrace, suddenly fell down due to slipping feet
[metaslider id="711"] गया (बिहार ) : बिहार के गया में देर रात अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा हॉस्टल की छत से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना के बाद कॉलेज में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की हालत गंभीर होने के बाद देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार , छात्रा हॉस्टल की छत पर रात करीब 11 बजे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ । हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा खुदकुशी करना चाह रही थी, या फिर पैर फिसलने से यह दुर्घटना हुई। [metaslider id="1461"] उधर नर्सिंग छात्रावास की प्रभारी अमिता कुमारी ने कहा कि 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे की ये घटना है। अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जब वह मौके पर पहुंची, तो वहां बबिता खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  [metaslider id="9199"]     source link