Skip to content

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, BSF और CRPF कैंप तबाह ,एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात

Cloud bursts near Amarnath cave, destroyed BSF and CRPF camps, three SDRF teams deployed
Cloud bursts near Amarnath cave, destroyed BSF and CRPF camps, three SDRF teams deployed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जम्मू : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में BSF और CRPF के कैंप में भारी नुकसान हुआ है। जबकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था। [metaslider id="1461"] एक अधिकारी ने कहा अभी तक किसी तरह का भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। और कहा अमरनाथ गुफा के पास एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और एक अतिरिक्त टीम को रवाना कर दिया गया है। जिक्रयोग है कि इस साल अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण गुफा पर कोई यात्री मौजूद नहीं है। यहाँ केवल श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।  कोरोना के चलते जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को बीते दो वर्षों से लगातार रद्द कर रखा है। माना जा रहा है कि अगर यात्रा संचालित होती तो इस घटना में बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता था।  [metaslider id="9199"]     source link