Wednesday, 28 July 2021
National
अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, BSF और CRPF कैंप तबाह ,एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात
[metaslider id="711"]
जम्मू : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना मेंÂ BSF और CRPF के कैंप में भारी नुकसान हुआ है। जबकि किसी प्रकार के जानमाल केÂ नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था।
[metaslider id="1461"]
एक अधिकारी ने कहा अभी तक किसी तरह का भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। और कहा अमरनाथ गुफा के पासÂ एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और एक अतिरिक्त टीम को रवाना कर दिया गया है। जिक्रयोग है कि इस साल अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण गुफा पर कोई यात्री मौजूद नहीं है। यहाँ केवल श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।Â
कोरोना के चलते जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को बीते दो वर्षों से लगातार रद्द कर रखा है। माना जा रहा है कि अगर यात्रा संचालित होती तो इस घटना में बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता था।Â
[metaslider id="9199"]
source link