दिल्ली NCR में महंगाई का एक और झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="9199"]
नई दिल्ली - पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी के बढ़ते दामों के बीच दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दूध के बढ़े दाम 11 जुलाई यानी रविवार से लागू हो जाएंगे। ये इजाफा मदर डेयरी के सभी प्रकार के दूध पर लागू होगा। गौरतलब है कि इससे पहले दूध की कीमतों में अंतिम बार इजाफा तकरीबन डेढ़ साल पहले दिसंबर 2019 में हुआ था। बता दें कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है जब कुछ दिन पहले ही अमूल ने भी प्रति लीटर दूध के दाम दो रुपये बढ़ाएं हैं। कंपनी ने इस बढोतरी के पीछे लागत में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।
[metaslider id="711"]
source link