Skip to content

फर्जी विवाह करवाने वाला गिरोह का भंडाफोड़, पढ़ें- पूरी कहानी

Fake marriage gang busted, read - full story
Fake marriage gang busted, read - full story
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] इंदौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसमें एक मौलाना व दो महिलाएं मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते थे। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक , ये विवाह करने के इच्छुक जरूरतमंद व्यक्ति को जाल में फंसाते और मौलाना उनमें से किसी एक लड़की की शादी उस व्यक्ति से करवा देता। फिर दुल्हन कुछ ही दिन बाद घर से गहने, सामान, नकदी लूटकर फरार हो जाती। पुलिस ने गिरोह को उन्हीं के अंदाज में पकड़ा। एक पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) दूल्हा बनकर विवाह के लिए तीन लाख रुपये देने को राजी हुआ और जाल बिछाकर मौलाना सहित दोनों लुटेरी दुल्हनों को पकड़ लिया गया। तीनों को गिरफ्तार कर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जाता है कि आरोपित मौलाना मूलरूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। [metaslider id="1461"]     source link