Skip to content

पाकिस्तान की टीचर को हुआ भारतीय युवक से प्यार, सरकार से वीजा देने की लगाई गुहार

Pakistani teacher fell in love with Indian youth, requested the government to give visa
Pakistani teacher fell in love with Indian youth, requested the government to give visa
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] कादिया (गुरदासपुर) : कहते हैं प्यार न सीमा देखता है और न जाति और मजहब। ऐसा ही एक मामला सामने आया है , पाकिस्तान के एक स्कूल में शिक्षिका युवती को भारतीय पंजाब में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। भले दोनों अभी मिले तक नहीं हैं, लेकिन वह सात जन्मों के बंधन में बंधना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा इसमें रोड़ा बन रही है। युवती ने अब भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे भारत आने की अनुमति दी जाए। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी के मुताबिक , पाकिस्तान के कराची में एक स्कूल में टीचर सुमन की फेसबुक पर गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर निवासी युवक अमित शर्मा से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती वर्ष 2019 में हुई। दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। दोस्ती में बात इतनी आगे बढ़ गई कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों की अभी तक मुलाकात नहीं हुई है। युवक अमित शर्मा के मुताबिक वह भी पाकिस्तान के लिए वीजा लेने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कोरोना लाकडाउन व अन्य कानूनी अड़चनों के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे वीजा मिल जाएगा। उधर, पाकिस्तान की सुमन भी प्रयास कर रही है कि उसे भारत का वीजा मिल जाए, ताकि वह अपने प्यार से मिल सके। [metaslider id="9199"]     source link