Skip to content

जालंधर में चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना, परिवार गया था हिमाचल

Thieves targeted closed house in Jalandhar, family went to Himachal
Thieves targeted closed house in Jalandhar, family went to Himachal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : शहर में चोर इन दिनों ताला लगे घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हरबंस नगर में जहां चोरों ने एक ताला लगी कोठी को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की अलमारी और सामान खंगालते हुए चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के लोग घर पर ताला लगा कर हिमाचल प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। पीछे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों ने कितने का सामान चोरी किया है, इसकी जानकारी परिवार वालों के वापस आने पर ही पता चल सकेगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी चेक करवा रही है। [metaslider id="1461"]     source link