जालंधर में अवैध शराब की फैक्ट्री पर एक्साइज विभाग की टीम ने की छापेमारी , शिव नगर के एक घर से मिली ढक्कनों से भरी 6 बाेरियां
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है चंडीगढ़ से आई एक्साइज विभाग की टीम ने जालंधर के आदमपुर से अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी है। जहां से हजारों लीटर अवैध शराब मिली है। वहां से पूछताछ के बाद एक्साइज की टीम ने लोकल पुलिस को साथ लेकर शिव नगर नागरा में रेड की। वहां 2 घरों के ताले तोड़ 3 घरों की चेकिंग की गई। यहां एक घर से पुलिस को बोरियाें में भरे शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद हुए हैं।
[metaslider id="1461"]
फिलहाल एक्साइज विभाग के अफसरों का कहना है कि दोनों रेड को आपस में जोड़कर जांच की जा रही है। जिस घर से शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद हुए हैं, उसके मालिक को जांच में शामिल होने को कहा गया है। अभी तक इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है कि अवैध शराब की मात्रा व ढक्कनों की गिनती कितनी है।
एक्साइज विभाग की चंडीगढ़ टीम के रेड करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फैक्ट्री के बारे में भी अभी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस फैक्ट्री से जुड़े सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
[metaslider id="9199"]
source link