Skip to content

पूरा वेतन देने के नाम पर होमगार्ड से मांग रहा था पांच हजार, एसआइ रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

Vigilance Bureau arrested two private persons including assistant town planner while taking bribe of 8 lakhs
Vigilance Bureau arrested two private persons including assistant town planner while taking bribe of 8 lakhs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर के शाहकोट थाना क्षेत्र में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होमगार्ड जवान के ड्यूटी पर होने के बाद भी उसकी गैरहाजिरी चढ़ाकर रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड विभाग के एसआइ को विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई जालंधर में ड्यूटी करने वाले मेजर सिंह की शिकायत पर की है। [metaslider id="1461"] विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि होमगार्ड मेजर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह जालंधर में ड्यूटी देता है। जब ड्यूटी के बाद वह रेस्ट पर जाता है तो पंजाब होमगार्ड के एसआइ जगीर सिंह, जो कि शाहकोट में तैनात है, उसकी गैरहाजिरी लगा देता था। इस बारे में जब एसआइ मेजर सिंह से बात की तो उसका कहना था कि अगर उसे पूरा वेतन लेना है तो उसे सेवा-पानी देनी होगी। वह बीते महीने 1 मई से लेकर 31 मई तक ड्यूटी पर रहा लेकिन जगीर सिंह ने उसकी गैर हाजिरी लगा दी। उसने कहा कि अगर तुझे अपना पूरा वेतन चाहिए तो लिखित में दे। मेजर सिंह के लिखित में ना देने पर जगीर सिंह ने खुद ही उसकी दरखास्त लगा दी और उससे दस्तखत करा लिए। इसके बाद आरोपित ने उसे को फोन कर कहा कि उसके पूरे महीने का वेतन उसके खाते में डलवा दिया है। अगर उसे हर महीने पूरा वेतन लेना है तो वह उसे पांच हजार की रिश्वत दे। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुआई में एक टीम बनाई गई और आरोपित के खिलाफ जाल बिछाया गया। गवाहों की मौजूदगी में ही आरोपित सब इंस्पेक्टर जगीर सिंह को थाने के अंदर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। [metaslider id="9199"]     source link