ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 16 June 2021

जालंधर में अवैध शराब की फैक्ट्री पर एक्साइज विभाग की टीम ने की छापेमारी , शिव नगर के एक घर से मिली ढक्कनों से भरी 6 बाेरियां

Excise department team raids illegal liquor factory in Jalandhar, 6 bags full of lids found from a house in Shiv Nagar
Excise department team raids illegal liquor factory in Jalandhar, 6 bags full of lids found from a house in Shiv Nagar
[metaslider id="711"] जालंधर : सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है चंडीगढ़ से आई एक्साइज विभाग की टीम ने जालंधर के आदमपुर से अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी है। जहां से हजारों लीटर अवैध शराब मिली है। वहां से पूछताछ के बाद एक्साइज की टीम ने लोकल पुलिस को साथ लेकर शिव नगर नागरा में रेड की। वहां 2 घरों के ताले तोड़ 3 घरों की चेकिंग की गई। यहां एक घर से पुलिस को बोरियाें में भरे शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद हुए हैं। [metaslider id="1461"] फिलहाल एक्साइज विभाग के अफसरों का कहना है कि दोनों रेड को आपस में जोड़कर जांच की जा रही है। जिस घर से शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद हुए हैं, उसके मालिक को जांच में शामिल होने को कहा गया है। अभी तक इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है कि अवैध शराब की मात्रा व ढक्कनों की गिनती कितनी है। एक्साइज विभाग की चंडीगढ़ टीम के रेड करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फैक्ट्री के बारे में भी अभी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस फैक्ट्री से जुड़े सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। [metaslider id="9199"]     source link