Skip to content

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट मु्फ्त बिजली देने का किया एलान

Arvind Kejriwal announced to provide 300 units of free electricity to every household after the formation of the AAP government in Punjab.
Arvind Kejriwal announced to provide 300 units of free electricity to every household after the formation of the AAP government in Punjab.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बिजली के मुद्दे पर दाव खेला । यहां मीडिया से रूबरू होकर उन्‍होंने बिजली को लेकर तीन बड़ी घोषणा कीं। उन्‍होंने पंजाब में बिजली संकट और महंगी बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। [metaslider id="1461"] न्‍होंने कहा कि यहां निजी थर्मल कंप‍नियों और पंजाब सरकार के बीच साठगांठ के कारण राज्‍य में बिजली महंगी है। पंजाब में बिजली बनती है और राज्‍य की जरूरत से अधिक बिजली बन रही है, लेकिन देश में यहां बिजली सबसे महंगी है। दिल्‍ली में बिजली नहीं बनती है, लेकिन वहां देश में सबसे सस्‍ती बिजली है।उन्‍होंने कहा कि महंगी बिजली के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों की कमाई का करीब आधा हिस्‍सा बिजली का बिल देने में चली जाती हैं। इससे महिलाएं सबसे ज्‍यादा दुखी व परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि घर कैसे चलाएं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्‍ली में हम 200 यूनिट बिजली दे रहे हैं और 200 से 400 यूनिट बिजली आधी रेट पर दे रहे हैं। इसी कारण हम पंजाब में 300 यूनिट में फ्री बिजली देंगे। इससे 77 से 80 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल शून्‍य हो जाएंगे। बिजली आएगी और 24 घंटे आएगी, लेकिन बिजली बिल नहीं आएगा। [metaslider id="5345"]     source link