Skip to content

कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने रोष प्रदर्शन किया

Pandit Deendayal Upadhyay Smriti Manch in Jalandhar protested against the conversion of Sikh girls in Kashmir.
Pandit Deendayal Upadhyay Smriti Manch in Jalandhar protested against the conversion of Sikh girls in Kashmir.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने रोष प्रदर्शन किया। DC ऑफिस में नारेबाजी करते हुए उन्होंने गुनाहगारों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन के जरिए मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें लव-जेहाद पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। [metaslider id="1461"] मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर में बंदूक की नोक पर सिख बहनों का धर्म परिवर्तन करवाना निंदनीय है। देश में कुछ संप्रदाय विशेष के लोग दूसरे धर्मों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर या डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। अगर इसे अभी सख्ती से न रोका गया तो आगे इसके भयानक नतीजे सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक हो चुके हिंदू व सिख परिवारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाए। [metaslider id="9199"]     source link