Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पिम्स अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने मरीज को खाली आक्सीजन सिलेंडर लगाने का लगाया आरोप

Uproar over the death of a corona-infected woman in Pims Hospital, family members accused the patient of putting an empty oxygen cylinder
Uproar over the death of a corona-infected woman in Pims Hospital, family members accused the patient of putting an empty oxygen cylinder
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पिम्स अस्पताल में कोरोना पीड़ित महिला की मौत के बाद परिजनों व दूसरे मरीजों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मरीज को छुट्टी देने के बाद शिफ्ट करते समय आक्सीजन का खाली सिलेंडर लगाने की वजह से मौत होने के आरोप लगाए। इसके बाद कोरोना पीड़ित दूसरे मरीजों के परिजन भी अव्यवस्था को लेकर पिम्स के खिलाफ उतर आए। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पिम्स प्रबंधन ने आरोपों को नकारा है और मौत का कारण अचानक दिल का दौरा पड़ना बताया है। जतिंदर सिंह ने बताया कि करीबी रिश्तेदार जैमल नगर में रहने वाली 54 साल की राधा रानी पत्नी किशन गोपाल को 10 मई को तबीयत खराब होने पर पिम्स में दाखिल करवाया गया था। 12 मई को कोरोना की पुष्टि के बाद कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिम्स के डाक्टरों ने मरीज की हालत में सुधार न होने पर हाथ खड़े कर दिए और दूसरे अस्पताल जाने का दबाब बनाया। शनिवार देर शाम जब मरीज को छुट्टी दिलाकर दूसरे अस्पताल ले जाने लगे तो मरीज की वार्ड से नीचे पहुंचते ही मौत हो गई। [metaslider id="9199"] उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज को शिफ्ट करते समय स्टाफ ने आक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया। मरीज को आक्सीजन नहीं मिली और मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अन्य कोरोना मरीजों के परिजन भी पिम्स प्रबंधन के खिलाफ उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मरीज के परिजन इलाज से संतुष्ट नहीं थे। मरीज हाई फ्लो आक्सीजन पर था। परिजनों के आवेदन पर मरीज को छुट्टी दी गई। मरीज को शिफ्ट करने के लिए आक्सीजन का भरा सिलेंडर लगाया गया था। सिलेंडर से मरीज को हाई फ्लो आक्सीजन नहीं मिल सकती। मरीज को अचानक दिल का दौर पड़ा, जिससे मौके पर मौत हो गई। अन्य मरीजों के परिजनों को भी समय-समय पर मरीज की हालत से अवगत करवाया जाता है। पुलिस थाना नंबर सात के एसएचओ ने बताया कि उन्हें पिम्स में हंगामा होने की सूचना मिली और उन्होंने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। और पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id="1461"]     source link