Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब: पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो रवाना, 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर लौटेगी

Punjab: First Oxygen Express departs Bokaro, will return with 80 MT of oxygen
Punjab: First Oxygen Express departs Bokaro, will return with 80 MT of oxygen
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : मेडिकल ऑक्सीजन की गंभीर किल्लत झेल रहे पंजाब को जल्द ही बोकारो से अपने हिस्से की 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल जाएगी। दप्पर स्टेशन से शनिवार सुबह पंजाब की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना हुई। यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा गठित ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के प्रभारी सीनियर आईएएस अफसर राहुल तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि  टैंकर की ऊंचाई और ऑक्सीजन सप्लाई ले जाने में एजेंसियों को पेश आ रही मुश्किलों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दो आईएसओ कंटेनर खरीदने और इनको प्रयोग में लाने के योग्य हैं, जो रेलवे की एचबीएल जरूरतों के अनुसार हैं। [metaslider id="711"] उन्होंने बताया कि हम ऑक्सीजन खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और सुचारू खरीद के लिए पंजाब की भरोसेमंद संस्था मार्कफेड की सेवाएं ले रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी न रहे। राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन ने भी शनिवार को ट्वीट कर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के अधिकारियों और मार्कफेड के प्रयासों की सराहना की। इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने बताया था कि उन्हें अभी तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। हालांकि उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए सात कंपनियों को लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें जल्द ही ऑक्सीजन का निर्माण शुरू हो जाएगा। पंजाब ने कोरोना से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अधिकतर ऑक्सीजन बोकारो से मंगवाई जा रही है। पंजाब के पास फिलहाल 17 क्रायोजेनिक टैंकर हैं, जो इतनी दूर से ऑक्सीजन लाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्हें 10 और क्रायोजेनिक टैंकरों की जरूरत है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया था। [metaslider id="1461"]     source link