Skip to content

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर के लिए दिया 2.01 लाख का दान

Punjab CM Captain Amarinder Singh donated 2.01 lakhs for Ram temple
Punjab CM Captain Amarinder Singh donated 2.01 lakhs for Ram temple
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="1461"] लुधियाना ( सनी ) : अयाेध्या में बनने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान पंजाब में रविवार को संपन्न हो गया था। राज्य में राम भक्तों ने अब तक 41 करोड़ की राशि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए जुटाई है। [metaslider id="9199"] कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के प्रयासों से रविवार को धन संग्रह टोली के सदस्य यश गिरी को चेक मुख्यमंत्री ने सौंपा। प्रदेश में धन संग्रह के प्रांत संयोजक राम गोपाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर के लिए हर वर्ग ने अपना सहयोग दिया है। कई जिलों से सूची व कूपन अभी आना बाकी हैं। उस राशि को मिलाकर यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है। [metaslider id="5345"]   source link