Skip to content

जालंधर में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Scooty theft from outside the shop in Jalandhar, CCTV camera caught thief
Scooty theft from outside the shop in Jalandhar, CCTV camera caught thief
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में सती माता मंदिर के पास स्कूटी चोरी की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। यहां पिछले दिनों चोर स्कूटी को चोरी करके ले गए थे। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। [metaslider id="9199"] पीड़ित विमल सोनी ने बताया कि सती माता मंदिर के पास उनकी सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी में उनकी चाबी लगी रह गई। दुकान की सफाई कर बाहर आने पर उन्हें स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चेक करने पर एक युवक स्कूटी ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। [metaslider id="5345"]   source link