Skip to content

दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम

mother-of-two-children-commits-suicide-due-to-harassment-from-boyfriend-in-ludhiana
mother-of-two-children-commits-suicide-due-to-harassment-from-boyfriend-in-ludhiana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना ( संदीप ) : अवैध संबंधाें का हमेशा दर्दनाक अंत हाेता है। शहर की एक महिला काे युवक से प्रेम संबंध रखने पर अपनी जान से हाथ धाेना पड़ा। शेरपुर कलां इलाके में शनिवार शाम को महिला ने खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब चला जब महिला का पति घर लौटा। उसने देखा कि पत्नी ने पंखे के साथ साड़ी बांधकर फंदा लगाया था। महिला की पहचान 32 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई। उसके दो बच्चे भी हैं। [metaslider id="9199"] पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ममता देवी के चार साल पहले इलाके में ही रहने वाले युवक से उसके अवैध संबंध बन गए। कुछ दिन पहले ही इसकी भनक उसके पति को लग गई। इसी कारण वह परेशान रहने लगी थी और फिर बॉयफ्रेंड से दूरी बना ली। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड उसे लगातार संबंध बनाने के लिए तंग करता रहा। इसी से तंग आकर शनिवार शाम को उसने फंदा लगा लिया। घटना के समय महिला के दोनों बेटे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। बॉयफ्रेंड की पहचान शिवपूजन के रूप में हुई है। रविवार को महिला के स्वजनों के आने के बाद पुलिस ने महिला के पति व परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपित प्रेमी शेरपुर कलां निवासी शिवपूजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। [metaslider id="5345"]   source link