बेंगलुरु : सनसनीखेज खबर सामने आई है कर्नाटक में iPhone की खातिर एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गयी। बता दे 20 साल के युवक ने हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ बताया जा रहा है कि आरोपी ने डिलीवरी बॉय की लाश को 3 दिनों तक घर में ही रखा। फिर शव को रेलवे स्टेशन के किनारे फेंक कर जलाने की कोशिश भी की।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी हेमंत दत्ता मोबाइल खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। प्लान बनाकर उसने फ्लिपकार्ट से पहले iPhone ऑर्डर किया। फिर 23 साल का डिलीवरी बॉय 7 फरवरी को जब मोबाइल डिलीवरी करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी ने उससे इंतजार करने को कहा।
कुछ देर बाद हेमंत ने उसे अंदर बुलाया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस ने मृतक की लाश 11 फरवरी को अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की।
प्राप्त जानकारी अनुसार हत्या के तीन दिन बाद मृतक के भाई ने पुलिस थाने में हेमंत नाइक की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीँ जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी को एक पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए भी देखा गया था।