Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढाये , 10 महीने में दूध 12 रुपए हुआ महंगा
Amul increased the price of milk by Rs 3 per litre, in 10 months milk became costlier by Rs 12

अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढाये , 10 महीने में दूध 12 रुपए हुआ महंगा

नई दिल्ली : आम आदमी की जेब पर आज फिर पड़ी महंगाई की मार। खबर है कि अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढ़ा दिए हैं। बता दे बीते 10 महीने में दूध के 12 रुपए तक दाम बढ़ गए है। वहीँ नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बता दे इससे पहले अमूल ने अक्टूबर में भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा, ‘ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है। वहीँ अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के ‘अच्छे दिन’ वाले नारे का जिक्र कर चुटकी ली है।


Leave a Reply