Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में इंसानियत शर्मसार , कार में आए कपल मासूम बच्ची को यूनीक होम के पालने में छोड़ हुए फरार
women-and-men-left-the-girl-in-a-unique-home-died-in-hospital

जालंधर में इंसानियत शर्मसार , कार में आए कपल मासूम बच्ची को यूनीक होम के पालने में छोड़ हुए फरार

जालंधर : जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे एक कार में आए महिला और पुरुष ने एक दुधमुंही बच्ची को यूनीक होम के पालने में छोड़ा और चले गए। यूनिक होम के कर्मचारियों ने जब बच्ची को पालने से उठाना चाहा तो वह बिल्कुल बेसुध थी। आनन-फानन में बच्ची की जांच डॉक्टरों से कराई गई तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मासूम के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। वहां शव को 72 घंटों के लिए रखा गया है ताकि अगर इसका कोई वारिस सामने आता है तो उसे शव की सुपुर्दगी की जा सके।

बताया जा रहा है बच्ची को छोड़कर जाने वाले युवक और युवती यूनीक होम के गेट के कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि गाड़ी का नंबर कैमरे में नहीं आ सका है।
सूत्रों से ये भी पता चला है मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अगर पोस्टमार्टम में किसी भी प्रकार की दिक्कत मिलती है तो मामले में 302 के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच कर सकती है।

 

 

source link


Leave a Reply