Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी

चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी

नेशनल न्यूज़ : चीनी के बाद अब प्याज की कीमत में भी उछाल आया है। पिछले एक महीने में देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत बढ़ चुकी है। शनिवार को इसकी औसत कीमत 42 रुपये प्रति किलो हो गई, जो पिछले साल से 45% और पिछले महीने से 19% ज्यादा है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है जबकि एक साल पहले यह 35 रुपये थी। इसी तरह चेन्नई में प्याज 58 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जबकि पिछले साल यह 33 रुपये था। केरल और असम के कुछ हिस्सों में भी प्याज की कीमत ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक नासिक में देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी में कीमत में पिछले एक महीने में 76 फीसदी तेजी आई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कई कारण बताए जा रहे हैं। मॉनसून की अनिश्चितता के कारण बुवाई में देरी, कमजोर आवक और सरकारी खरीद में गिरावट से प्याज की कीमत बढ़ी है। रही-सही कसर जमाखोरों ने पूरी कर ली।


Leave a Reply