Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दोआबा अस्पताल के बाहर हंगामा , डिलीवरी के बाद महिला की मौत को लेकर भड़के परिजनों का प्रदर्शन
Uproar outside Doaba Hospital in Jalandhar, protest by family members over the death of the woman after delivery

जालंधर में दोआबा अस्पताल के बाहर हंगामा , डिलीवरी के बाद महिला की मौत को लेकर भड़के परिजनों का प्रदर्शन

जालंधर : महानगर के दोआबा अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले डिलीवरी के बाद यहां महिला ने दम तोड़ दिया था। पहले परिजनों ने मृतका की लाश रख प्रदर्शन किया था। उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें उठा दिया। इसके बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन फिर प्रदर्शन करने पहुंच गए। वो साथ में मृत महिला के नवजात बच्चे को भी लेकर आए हैं। भड़के लोगों ने बाहर भी सड़क जाम कर दी। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालात न बिगड़े, इसके लिए वहां बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई । इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है।

जतिंदर सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए दोआबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बिल्कुल ठीक थी। 17 मई को ऑपरेशन कर उसकी डिलीवरी कराई गई। इसके बाद दो दिन वह दर्द से तड़पती रही। फिर उसे रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल में भी उसका इलाज चलता रहा और बाद में किसी तरह उसकी पत्नी को जालंधर से बाहर ले जाने के लिए कह दिया गया। जब वो लुधियाना के अस्पताल गए तो वहां की डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी के वक्त ऑपरेशन सही ढंग से नहीं हुआ। जिससे उसकी मौत हुई है। जतिंदर ने कहा कि इंसाफ मिलने तक वो प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

 

 

source link


Leave a Reply