Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बिजली घर से 2 लाख रुपये की हुई चोरी, मचा हड़कंप
Rs 2 lakh stolen from power house in Jalandhar, stir

जालंधर में बिजली घर से 2 लाख रुपये की हुई चोरी, मचा हड़कंप

जालंधर : महानगर में चोरों के होंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने बिजली घर में ही चोरी कर डाली। जानकारी मिली है कि थाना 3 के अंतर्गत आने वाले प्रताप बाग के पास बिजली घर से लाखों रुपए की चोरी हुई है। यहां कैशियर के अनुसार वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने केबिन को लॉक करके चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापस आया तो उसने देखा कि कैश बॉक्स से पैसे गायब थे।

वहीँ जब उसने जांच की तो वहां से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी मिले। कैशियर ने बताया कि मौके पर उसे पेंचकस मिला। उम्मीद है कि इसी पेचकस से कॅश बॉक्स को तोडा गया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।


Leave a Reply