Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing गले में तख्ती… हाथ में बरछा पकड़कर सुखबीर बादल ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा

गले में तख्ती… हाथ में बरछा पकड़कर सुखबीर बादल ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल और वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई धार्मिक सजा सेवा के रूप में निभाई। दोनों सुबह 9 से 10 बजे तक एक घंटे के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के गेट पर सेवादार का चोला पहन व भाला लेकर सेवा करने पहुंचे।

सुखबीर बादल ने व्हीलचेयर पर बैठकर सेवा निभाई। इसी गेट के दूसरी ओर पूर्व अकाली मंत्री व पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने सेवा की।
इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल और सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपने गले में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लिखी गुरबाणी की पंक्तियों वाली तख्ती भी लटकाई हुई थी। सेवा के दौरान दोनों ने चुप्पी बनाए रखी। सुखबीर के आसपास एसजीपीसी के अलग-अलग पदाधिकारियों व सदस्यों का जमावड़ा लगा रहा। सुखबीर मुंह में जाप करते दिखाए दिए। एक घंटा सेवा करने के बाद सुखबीर ने लंगर हाॅल में बर्तन साफ करने की सेवा निभाई। वह तय समय के अनुसार कीर्तन सुनने भी गए।

इसी तरह बीबी जगीर कौर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बिक्रम मजीठिया, सुरजीत सिंह रखड़ा, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रणिके, सोहन सिंह ठंडल, शरणजीत ढिल्लों, बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, जुनेजा सिंह सेखों आदि ने बाद दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों में जाकर भी साफ सफाई की।


Leave a Reply