Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ?

कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ?

लाइफस्टाइल : कई बार कुछ महिलाओं की ये समस्‍या होती है कि उनके चेहरे, कान और ठुड्डी के आसपास अचानक से हेयर ग्रोथ बढ़ जाती है. कई बार इस वजह से महिलाओं को बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ता है. फेशियल हेयर ग्रोथ की वजह से कई महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं. यही वजह है कि चेहरे के एक्स्ट्रा हेयर को हटवाने के लिए कुछ टाइम के गैप में उन्हें वैक्सिंग और थ्रेडिंग के लिए पार्लर जाना पड़ता है.

फेशियल हेयर ग्रोथ की वजह

हार्मोनल इम्बैलेंस
किसी मेडिकेशन या जेनेटिक वजहों से अगर महिलाओं के शरीर मे हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं, तो इससे हिर्सुटिस्म (Hirsutism) कहा जाता है. अगर किसी महिला के शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा बनने लगे, तब भी ऐसी समस्‍या हो सकती है.

एंडरनल ग्‍लैंड डिस्‍ऑर्डर
किडनी के पास मौजूद एंडरनल ग्‍लैंड ऐसे हार्मोन उत्‍पादन के लिए जिम्‍मेदार है, जो कई बार जन्‍म से ही असामान्य होते हैं. इसी वजह से महिलाओं में हेयर ग्रोथ की समस्‍या देखी जाती है. एंडरनल ग्‍लैंड डिस्‍ऑर्डर की समस्‍या होने पर हाई ब्‍लड प्रेशर, बोन और मसल्‍स में कमजोरी, शरीर के ऊपरी हिस्से में भारीपन, हाई या लो ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या देखी जाती है.

पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रम
दरअसल पीसीओएस (PCOS) की समस्या के दौरान शरीर में ऐसी सिस्‍ट (गांठे) बनने लगती हैं, जो हार्मोनल प्रोडक्‍शन को प्रभावित करती हैं. कई बार पीसीओएस (PCOS) के इलाज में ली जाने वाली दवाओं के रिएक्शन की वजह से भी महिलाओं में पुरुषों की तरह हेयर ग्रोथ बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर महिलाओं के चेहरे या शरीर पर अचानक हेयर ग्रोथ शुरू हो जाए, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है.

वर्कआउट नहीं करना
अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज का समय नहीं मिलता तो वजन बढ़ने लगता है. इससे हार्मोनल इंबैलेंस होता है और फेशियल हेयर ग्रोथ की प्रॉब्लम शुरू हो सकती है.

कैफीन का ज़्यादा प्रयोग
दिन भर में चार-पांच कप या उससे ज्यादा कॉफी पीने से भी महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन बढ़ा सकता है. शोधों के मुताबिक, अगर आप 4 हफ्तों से ज्यादा इसी तरह की लाइफस्टाइल जारी रखती हैं, तो ये टेस्टोस्टेरोन लेवल में बढ़ोतरी की वजह बन सकता है.

ज्यादा स्ट्रेस लेना नुकसानदेह
ज्यादा स्ट्रेस चेहरे पर फेशियल हेयर बढ़ने की वजह हो सकते हैं. स्ट्रेस और प्रेशर की वजह से शरीर का नेचुरल हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है. इससे अनचाहे बालों की ग्रोथ तेज़ हो जाती है.

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग
ज्यादा स्मोकिंग और ड्रिंक करने से शरीर में निकोटीन और अल्कोहल बढ़ता है, जो हार्मोनल बदलाव की वजह होते हैं.

बेहतर नींद का अभाव
अगर आप ठीक तरह से नींद नहीं ले पा रही हैं और शरीर हमेशा थका हुआ रहता है. तो ये भी एक कारण हो सकता है आपको चेहरे पर अचानक हेयर ग्रोथ देखने को मिले.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।


Leave a Reply