Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing रिवॉल्वर दिखाते वक्त प्रापर्टी डीलर से अचानक चल गई गोली, आंख के नीचे से होते हुए सरपंच के दिमाग में जा फंसी, हालत गंभीर
While showing the revolver, a sudden bullet fired from the property dealer, got stuck in the mind of the sarpanch passing under the eye, the condition was critical.

रिवॉल्वर दिखाते वक्त प्रापर्टी डीलर से अचानक चल गई गोली, आंख के नीचे से होते हुए सरपंच के दिमाग में जा फंसी, हालत गंभीर

लुधियाना (ब्यूरो) : लुधियाना में रिवॉल्वर देखते समय एक प्रापर्टी डीलर से अचानक गोली चल गई जो मलकीत सिंह नाम के व्यक्ति की आंख के नीचे जा लगी और दिमाग में फंस गई। मलकीत को बुधवार देर रात अस्लपताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 32-ए के निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील गोयल व गांव जसपाल बांगड़ के सरपंच मलकीत का‌ आपस में प्रॉपर्टी का कारोबार है। रात को मलकीत सुनील के घर पर मौजूद था। तभी सुनील सरपंच को अपनी रिवॉल्वर दिखाने लगा। देखते ही देखते अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।

सुनील के सामने बैठे मलकीत सिंह की आंख के नीचे गोली‌ लगी, जो जाकर सिर के पिछले हिस्से में फंसी हुई है। मलकीत की हालत बिगड़ी‌ देख तुरंत उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। मलकीत सिंह को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी सुनील गोयल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 


Leave a Reply