Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कुंवर विजय प्रताप मामले पर पंजाब में हलचल तेज, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई बैठक
punjab-government-surrounded-by-high-court-verdict-cm-convenes-meeting-on-the-issue-of-ips-kunwar-vijay

कुंवर विजय प्रताप मामले पर पंजाब में हलचल तेज, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई बैठक

चंडीगढ़ :कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में गठित विशेष जांच दल के प्रमुख सदस्‍य रहे आइपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह के मामले में पंजाब में हलचल तेज हो गई है। कुंवर विजय प्रताप आज राज्‍यपाल से मिलने पहुंचे। दूसरी ओर, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद वर्तमान स्थिति पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों हिस्सा लेंगे।

बता दें, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद न केवल विपक्ष बल्कि कांग्रेस पार्टी के अपने सीनियर नेता भी कैप्टन के खिलाफ बोलने लगे हैं। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले को लेकर कैप्टन पर हमला बोला है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सरकार के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। सिद्धू नेे शुक्रवार को पटियाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

 

source link


Leave a Reply