फरीदकोट : खबर है कि यहां जर्मन कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद को लेकर दो गुटों के बीच हुई बहसबाज़ी हो गई , देखते ही देखते बहस तीखी भिड़ंत में तब्दील हो गई। बता दे कि दोनों पक्षों ने गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को शर्मसार करते हुए एक-दूसरे पर कृपाण से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में एक महिला श्रद्धालु भी घायल हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।