Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing ज्वेलरी शोरूम में हुई सवा करोड़ के गहनों की बड़ी चोरी, दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने ही दिया वारदात को अंजाम
two-crore-rupees-gold-theft-in-a-jewelery-showroom-in-sector23-chandigarh

ज्वेलरी शोरूम में हुई सवा करोड़ के गहनों की बड़ी चोरी, दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने ही दिया वारदात को अंजाम

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। सेक्टर-23 स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपित शोरूम की तिजोरी काटकर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गया। सेक्टर-23 स्थित यह शोरूम बंगाली कारीगर का बताया जा रहा है, जिसमें यह घटना हुई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे । वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी में अलर्ट जारी कर दिया है।

सेक्टर 23 के एससीओ नंबर 45 स्थित महालक्ष्मी डायमंड ज्वेलर्स में सवा करोड़ के गहनों की चोरी हुई है। बड़ी बात यह है कि शॉप के मालिक अनूप कोहली ने बताया कि जिस कारीगर ने तिजोरी तोड़कर सवा करोड़ रुपये के गहनों की चोरी की है उसका कल जन्मदिन था। दुकान में देर रात उस कारीगर ने अपने बाकी साथी कारीगरों को बर्थडे पार्टी दी। इस बर्थडे पार्टी में आरोपित कारीगर में बाकी कारीगर साथियों को कोक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे कि सभी कारीगर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपित कारीगर ने करीब 50 किलो वजन की तिजोरी को कटर से काटकर उसमें रखे सवा करोड़ के गहने व डायमंड चोरी कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जो आरोपित कारीगर सवा करोड़ के गहने चोरी कर फरार हुआ है वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। आरोपित का नाम आकाश है जो कि मूल रूप से कोलकाता के जिला हुगली का रहने वाला है।

 

 

source link


Leave a Reply